Commercial Advertisment

रांची में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दो माह पहले हुई थी शादी, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

रांची: रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित न्यू कॉलोनी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान बड़कागांव निवासी अन्नू कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी दो महीने पहले ही रांची में कार्यरत धर्मवीर कुमार से हुई थी। यह मामला तब तूल पकड़ने लगा जब मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

अन्नू की बहनों का आरोप है कि पिता के निधन के बावजूद उन्होंने करीब 9 लाख रुपये खर्च कर धूमधाम से बहन की शादी की, लेकिन ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर अंततः उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि उन्हें शुरुआत में यह सूचना दी गई कि अन्नू की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और इसी कारण उसकी मौत हुई, लेकिन जब वे रांची पहुंचे, तो बताया गया कि उसने आत्महत्या कर ली है।

ससुराल पक्ष ने आत्महत्या का दावा किया
वहीं दूसरी ओर, मृतका के ससुर अवध ने हत्या के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अन्नू ने आत्महत्या की है। उनके मुताबिक, सुबह वह झाड़ू-पोंछा करने के बाद ऊपर वाले कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद जब सास ऊपर गई, तो देखा कि अन्नू फंदे से झूल रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि अन्नू कई प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल हो चुकी थी और इसी कारण मानसिक तनाव में थी।

साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस व एफएसएल टीम
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए हैं। सदर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली, उन्होंने जांच प्रारंभ कर दी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतका छह बहनों में सबसे छोटी थी
बड़कागांव की रहने वाली अन्नू कुमारी छह बहनों में सबसे छोटी थी और बचपन से ही पिता का साया सिर से उठ गया था। परिवार ने बड़ी उम्मीदों के साथ उसकी शादी रांची में काम करने वाले युवक से की थी, लेकिन दो महीने के अंदर ही उसकी संदिग्ध मौत ने पूरे गांव और परिवार को सदमे में डाल दिया है।

फिलहाल, यह मामला हत्या और आत्महत्या के बीच झूल रहा है, जिसकी सच्चाई पुलिस जांच के बाद सामने आएगी। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Ranchi Crime: 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर राजस्वकर्मी...

रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर हत्या...

Ranchi Crime: कोयला कारोबारी के घर फायरिंग के 15 घंटे में...

 रांची के कांके में कोयला कारोबारी संजय करमाली के घर फायरिंग के बाद पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया।...

JTET 2026 Special Train: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की सौगात, रांची...

 JTET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रांची से मेदिनीनगर और दुमका के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन...