बेखौफ अपराधियों का तांडव, गोली मारकर व्यक्ति को किया घायल

मधुबनी : मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की के कचहरी पंच को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दिया। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। बताया जाता है कि माला पुस्तक भंडार के संचालक व सुक्की वार्ड-1 के पंच इंद्रकुमार गोईत को अज्ञात अपराधियों ने उसे मुंह की जबड़ा में गोली मार दिया। जिसके बाद जख्मी कचहरी पंच की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए खजौली लाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मधुबनी भेजा गया। स्थिति गंभीर देखकर सुबह अस्पताल के चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। अभी भी गंभीर बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : पटना में फिर गोलीबारी, अस्पताल में इलाज कर रहे व्यक्ति को गोली मारकर हत्या…

अमर कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Delimitation Democratic Representation: परिसीमन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का समर्थन,...

Delimitation Democratic Representation, गिरिडीह: परिसीमन के माध्यम से देश में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने की पहल का राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने स्वागत किया...

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...