तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, पटना AIIMS में भर्ती

नौबतपुर : नौबतपुर थानाक्षेत्र के स्नेहि टोला गांव के पास तेजरफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। जहां इस घटना में पैदल जा रहा युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स (AIIMS) रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान दीपनारायण साव के पुत्र विकास कुमार के रूप में स्नेही टोला का रहने वाला है।

इधर, घटना के बाद भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और ड्राइवर की पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ड्राइवर को अपने हिरासत में लेकर थाना लाया गया। साथ-साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार चालक की पहचान रोहतास जिला निवासी चंद्रदीप कुमार के रूप हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि थाना क्षेत्र के स्नेही टोला गांव के पास एक ट्रक के द्वारा एक युवक को टक्कर मारी गई। जहां घायल अवस्था में युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया। घटना के बाद लोगों ने ट्रक ड्राइवर की पिटाई की थी। फिलहाल ड्राइवर को सुरक्षित थाना लाया गया है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...