विरोध के आगे झुकी सरकार, धनबाद,बोकारो में क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से मगही,भोजपुरी हटा

रांची: झारखंड सरकार ने धनबाद और बोकारो में जिला स्तरीय पदों के लिए नियुक्ति परीक्षाओं में क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से मगही और भोजपुरी को हटा दिया है. शुक्रवार की देर शाम झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी . पिछले कई महीनों से बोकारो और धनबाद में भोजपुरी ओर मगही भाषा को हटाने की मांग को लेकर पिछले कुछ समय से जोरदार आंदोलन चल रहा था.  सरकार के इस फैसले के बाद बोकारो और धनबाद जिले के क्षेत्रीय भाषा की सूची में अब नागपुरी, कुरमाली, खोरठा, उर्दू और बांगला है. बाकी जिलों की क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

जबसे राज्य सरकार ने बोकारो और धनबाद में जिला स्तरीय पदों के लिए नियुक्ति परीक्षाओं में क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में मगही और भोजपुरी को शामिल किया था उसके बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया था. खासकर बड़ी संख्या में स्थानीय युवा विरोध में सड़कों पर उतर आए. कई राजनीतिक दलों और नेताओं का भी उन्हे साथ मिला जिसकी वजह से सरकार पर भी दबाव बना. इस मुद्दे पर लगातार तेज़ होते विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए आखिरकार सरकार ने फैसला वापस ले लिया.

धनबाद में पिता की डांट पर बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...