Patna में 30 लाख रुपए के साथ एक धराया एक युवक, कटिहार से लेकर आया था पटना

पटना: राजधानी पटना में पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर एक युवक को पुलिस ने 30 लाख रूपये कैश के साथ हिरासत में लिया है। मामला बुधवार की रात की है। मामले में रेल पुलिस एसपी कार्यालय की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि बीती रात पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर एक युवक को एक बैग के साथ संदिग्ध हालत में देखा गया।

सुरक्षाबलों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कटिहार से आया है और अपने घर जा रहा है। वहीं बैग के संबंध में उसने कहा कि इसमें रूपये हैं। रूपये की गिनती किये जाने पर उसमें से 30 लाख रूपये बरामद हुए। युवक रूपये से संबंधित कोई प्रमाण नहीं दिखा सका वहीं पूछताछ में उसने बताया कि वह ठेकेदार है और रूपये मजदूरों को भुगतान करने के लिए कटिहार से लेकर आया है।

युवक ने अपनी पहचान पटना के दीघा थानांतर्गत मकदूमपुर निवासी अभिषेक आनंद के रूप में बताया। उसने बताया कि वह हाई कोर्ट में ठेकेदारी करता है। रूपये के बारे में उपयुक्त जवाब नहीं देने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और रूपये भी जब्त कर लिए। फ़िलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर की टीम को दे दी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Patna Airport से विदेश के लिए जल्द ही शुरू होगी उड़ान, तैयारी जोरों पर…

Patna Patna Patna

Patna

Ranchi Train Ticket Waiting List: दुर्गापूजा में ट्रेनों में टिकट की...

 दुर्गापूजा में रांची, हटिया और संबलपुर से चलने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वंदे भारत, जनशताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस...

Kumar Kushagra Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के...

झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया...

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...