बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, 2 युवक की मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां भीषण सड़क हादसे में दो युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यह पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा स्थिति एनएच-28 के समीप की है। मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर के रहने वाले आशीष कुमार एवं मुजफ्फरपुर के रहने वाले रवि कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल दोनों युवक की पहचान वैशाली जिले के रहने वाले राहुल कुमार और निरंजन सिंह धनबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चारों दोस्त समस्तीपुर से बैंक का काम निपटाकर अपने कार से बेगूसराय लौट रहे थे। तभी फतेहा स्थिति एनएच-28 के पास कार अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराने के दौरान घटनास्थल पर आशीष कुमार एवं रवि कुमार की दर्दनाक मौत हो गई जबकि राहुल एवं निरंजन कुमार गामी रूप से घायल हो गया। जिसमें राहुल कुमार की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया है।

यह भी देखें :

मिली जानकारी के अनुसार, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में चारों दोस्त मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवारा थाना पुलिस को दी है। मौके पर बछवारा थाने के पुलिस पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर स्थल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल यह दोनों युवक की मौत के बाद सदर अस्पताल में काफी भीड़ लगी हुई है।

यह भी पढ़े : 50 हजार के इनामी अपराधी कृष्णा यादव गिरफ्तार, हत्या की वारदात के बाद चल रहा था फरार

अजय सिंह की रिपोर्ट

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...