रफ्तार का कहर, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा में टक्कर, युवक की मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ जहां मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा में जबरदस्त टक्कर हुआ। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद उसे जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के मलकुआ गांव के समीप की है। मृतक युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव के रहने वाले उमेश ठाकुर का 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि छठ पूजा का प्रसाद अपनी बहन के यहां से बलिया से देकर लौट रहा था। तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि नीतीश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय युवक खगङिया की ओर से अपने घर जा रहा था। घटनास्थल पर युवक की तेज रफ्तार बाइक बगरस की ओर से जा रही थी। तभी ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर हो गया। जिससे  घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल सवार युवक नीतीश कुमार की मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिहारा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताने लगे। उनका कहना था कि पुलिस ने परिजनों को बगैर जानकरी दिए शव को पोस्टमार्टम में कैसे भेज दिया। इधर, पूछे जाने पर परिहारा थाना अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण में भेज दिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...