बदमाशों ने युवक को गोली मार किया घायल, रेफर

नालंदा : बिंद थाना क्षेत्र ताजनीपुर पंचायत के रसलपुर गांव में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल को स्वजन ने बिंद पीएचसी में भर्ती कराया। घायल रसलपुर गांव निवासी बौधू पासवान के 25 वर्षीय पुत्र रघुवीर पासवान है। घायल रघुवीर पासवान ने बताया कि वह गांव के नजदीक नदी किनारे शौच के लिए गया था। शौच के क्रम में पटना जिला के सकसोहरा थाना के अंदौली गांव के लगभग सात से आठ युवक आया और एकाएक पिस्टल निकालकर गोली मार कर अपने गांव कर तरफ फरार हो गया। गोली चलने की आवाज़ सुन ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि रघुवीर पासवान खून से लथपथ कराह रहा है।

ग्रामीणों ने किसी तरह उसे उठाकर गांव लाकर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को पीएचसी बिन्द लाया जहां पर चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बिहारशरीफ रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में आपसी विवाद बहुत समय से चला आ रहा है। मालूम हो कि रघुबीर पासवान अपराधी प्रवृति का था। इस पर पहले से ही कई कांड दर्ज है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : जमीनी विवाद में नालंदा में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Asian Games 2026: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कबड्डी-तैराकी प्रतियोगिताओं का...

Asian Games 2026, पटना: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स Aichi-Nagoya 2026 में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre: अब पीड़ितों को नहीं लगाने...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre, पटना: न्याय पाने के लिए किसी व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया की जटिलताओं और अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न...

Bihar Highway Patrol: 58 नए गश्ती वाहन रवाना, हादसे के बाद...

Bihar Highway Patrol, पटना: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों की सुरक्षा और दुर्घटना के बाद त्वरित मदद पहुंचाने के लिए बिहार सरकार ने...