मटन पार्टी के नाम पर किया गया था अपहरण : पुलिस ने अपहृत सुप्रियो कुमार दास को बरादम कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी शंकर महतो और उसके अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में शामिल मारुति वैन, मोबाइल फोन और चाकू को भी बरामद कर लिया है. श्री दास बीआईटी मेसरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत है. सिटी एसपी अंशुमान कुमार बताया कि सुप्रियो कुमार दास को चिकन मटन की पार्टी के नाम पर अपहरण किया गया था. इस मामले में 25 जुलाई को बीआईटी मेसरा ओपी में शिकायत दर्ज की गयी थी.
बीआईटी मेसरा पर लगा आदिवासियों की जमीन लूट का आरोप, जेएमएम विधायक ने उठाया मामला
नकली नोट के कारोबार से जुड़े गिरोह का पर्दाभास, नोट छापने की मशीन बरामद

















