लालू यादव ने 4 उम्मीदवारों को दिया सिंबल

पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनाव में उतर चुकी है। लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल दिया। लालू यादव के साथ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। चार उम्मीदवारों को राजद का सिंबल मिला।

आपको बता दें कि लालू यादव ने गया से पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को उम्मीदवार बनाया है उन्हें सिंबल भी दे दिया है। वहीं नवादा से श्रवण कुशवाहा, औरंगाबाद से अभय कुशवाहा, जमुई से अर्चना रविदास और जहानाबाद से सुरेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। लेकिन फिलहाल औपचारिक ऐलान बाकी है। बता दें कि पहले फेज में बिहार के चार जिलों में चुनाव होना है। पहले फेज में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में चुनाव होगा। बिहार में सात चरणों में चुनाव होना है।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

JSSC Teacher Exam 2026: JSSC Teacher Exam में बड़ा खेल? हाईकोर्ट...

JSSC Teacher Exam 2026, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC की कक्षा 9 से 12 के माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को...

Prince Khan NIA Investigation: प्रिंस खान के कथित आतंकी लिंक की...

Prince Khan NIA Investigation: वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान से जुड़े आपराधिक नेटवर्क और कथित आतंकी संपर्कों की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच...

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...