भागलपुर में मतदाता जागरूकता के लिए प्रशासन की पहल , सैंडिश कंपाउंड से निकली बाइक रैली

भागलपुर में मतदाता जागरूकता के लिए प्रशासन की पहल , सैंडिश कंपाउंड से निकली बाइक रैली

भागलपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है । इसी क्रम में सोमवार को सैंडिश कंपाउंड मैदान से एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। एसएसपी हृदय कांत स्वयं बाइक चला रहे थे और डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी उनके साथ बैठकर निकले।

Goal 7 22Scope News

bgp1 22Scope News

bgp2 22Scope News

जिला प्रशासन की अपील, पहले मतदान फिर जलपान

बाइक पर पहले मतदान फिर जलपान जैसे प्रेरक नारे लिखे तख्ते लगाए गए थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने भागलपुर के लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की।उन्होंने कहा कि हर मतदाता का वोट मूल्यवान है इसलिए पहले मतदान करें, फिर जलपान करे और लोगो से अपील की की ज्यादा से ज्यादा मतदान करे।

bgp3 22Scope News

ये भी पढ़े :  सहरसा में मोदी ने कहा- फिर एक बार NDA सरकार, बिहार में फिर से सुशासन सरकार

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...