PM के बाद नीतीश ने किया ट्वीट, लिखा- राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार व धन्यवाद

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी समेत अपने गठबंधन के तमाम साथियों का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने हमारी सराकर पर भरोसा जताया है। सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

NDA गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है – CM नीतीश

सीएम नीतीश कुमार ने आगे लिखा कि एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथियों चिराग पासवान, जीतन राम मांझी एवं उपेंद्र कुशवाहा को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा और बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है।

यह भी पढ़े : बिहार में NDA की जीत के बाद PM मोदी ने किया ट्वीट, गठबंधन के नेता को दी बधाई, कहा- सुशासन व विकास की जीत…

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...