विक्रम के बाद काराकाट पहुंचे PM, बोले- वो गुंडे, वो डकैत, वो लुटेरे अभी छिपे हुए हैं, मौके की तलाश में हैं

काराकाट : लोकसभा चुनाव के बीच आज छठे चरण का मतदान हो रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 25 मई को बिहार के दौरे पर हैं। वह सुबह 10.50 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे उसके बाद वह विक्रम के लिए रवाना हो गए। विक्रम में रैली करने के बाद पीएम मोदी काराकाट पहुंचे और एनडीए कैंडिडेट व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी के नेता व एनडीए के उम्मीदवार शिवेश राम के लिए जनसभा को संबोधित किया। साथ ही विपक्ष पर तगड़ा हमला किया।

GOAL Logo page 0001 23 22Scope News

बिहार में आठ सीटों पर हो रहा है चुनाव

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे से हो रहा है। इस चरण में छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान सहित उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है। बिहार में वाल्मिकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है।

PM Karakat Rally 2 22Scope News

नीतीश के नेतृत्व में NDA सरकार बिहार को जंगलराज से बाहर लेकर आई है – मोदी

काराकाट की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को जंगलराज से बाहर लेकर आई है। वो गुंडे, वो डकैत, वो लुटेरे अभी छिपे हुए हैं, मौके की तलाश में हैं। अगर गलती से भी ये इंडी वाले मजबूत होते दिखे, तो फिर उनको दाना-पानी मिलेगा और ये फिर मिलकर आपका भविष्य तबाह कर देंगे। मैं हमारे फर्स्ट टाइम वोटर को जंगलराज पार्ट-2 से सावधान करना चाहता हूं। युवाओं ने वो पुराने दिन नहीं देखे… जब शाम होने के बाद बाहर निकलना मुश्किल था। बाहर से कोई रात में रेलवे स्टेशन पहुंचता था… तो सुबह के उजाले का इंतज़ार करना पड़ता था। अपहरण, डकैती, हत्या, ये बिहार का दुर्भाग्य बन गया था।

PM Karakat Rally 3 22Scope News

 

राजद में हिम्मत नहीं कि वो बिहारियों के अपमान पर कांग्रेस को एक भी शब्द बोल पाए

पीएम मोदी ने कहा कि ये जो लालटेन लेकर मुजरा करने वाली जमात है, ये बिहारियों के अपमान के बाद भी कांग्रेस के चरण चूम रही है, कांग्रेस के खिलाफ़ एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं है। राजद में हिम्मत नहीं कि वो बिहारियों के अपमान पर कांग्रेस को एक भी शब्द बोल पाए।

PM Karakat Rally 1 22Scope News

यह भी पढ़े : विक्रम में विपक्ष पर बरसे मोदी, कहा- 4 जून को पाटलिपुत्र और देश बनेगा नया रिकॉर्ड

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...

India West Indies 2nd T20: खिलाड़ियों की एक झलक को बेताब...

India West Indies T20 Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला...