AJIO लेकर आया है ऑल स्टार्स सेल, 500 नए ब्रांड्स होंगे शामिल

 

  • मार्क्स एंड स्पेंसर के सहयोग से ली और रैंगलर के साथ मिलकर चलाए जा रहे AJIO ‘ऑल स्टार्स सेल’ की शुरुआत 22 सितंबर 2023 से होगी; ग्राहक 17 सितंबर 2023 से रोजाना 6 घंटे की सीमित अवधि के लिए अर्ली ऐक्सेस की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं
  • इस सेल के लिए बनाई गई कैंपेन फिल्म में श्रद्धा कपूर, वाणी कपूर, बादशाह और जिम सरभ एक बार फिर से फैशनेबल स्टाइल में अपने पसंदीदा ब्रांड्स का जलवा दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं
  • 2,000 से ज्यादा स्टाइल के साथ मिड-प्रीमियम एथनिक साड़ी ब्रांड, री-वाह को लॉन्च किया
  • पूरे भारत में 19,000 से अधिक पिन कोड में ग्राहक 5500 से अधिक ब्रांड्स से खरीदारी कर सकते हैं, जो5 मिलियन से अधिक क्यूरेटेड फैशन स्टाइल की पेशकश करते हैं; बड़े-बड़े ब्रांड्स पर एक्सक्लूसिव डील्स के साथ 50% से 90% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं
  • सेल के दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी करने वाले ग्राहकों को हर 6 घंटे में आईफोन 14 प्रो मैक्स, एप्पल मैकबुक एयर M2, 1 लाख रुपये का सोना और सैमसंग S23 अल्ट्रा जैसे रोमांचक इनाम पाने का मौका मिलेगा
  • बड़ी बचत: ग्राहक ICICI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10% तक की छूट पा सकते हैं

 

रांची: भारत के सबसे बड़े फैशन ई-टेलर, AJIO ने आज 22 सितंबर 2023 से शुरू होने वाले अपने फ्लैगशिप इवेंट, ‘ऑल स्टार्स सेल’ की घोषणा की, जिसे मार्क्स एंड स्पेंसर के सहयोग से ली और रैंगलर के साथ मिलकर संचालित किया जाएगा। ग्राहक 17 सितंबर 2023 से रोजाना 6 घंटे की सीमित अवधि के लिए अर्ली ऐक्सेस की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। AJIO ऑल स्टार्स सेल (AASS) ग्राहकों को खरीदारी का बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगा, और इस दौरान वे 5500 से अधिक ब्रांड्स से खरीदारी कर सकते हैं, जो 1.5 मिलियन से अधिक क्यूरेटेड फैशन स्टाइल की पेशकश करते हैं।

सेल की घोषणा के मौके पर, श्री विनीत नायर, सीईओ, AJIO, ने कहा, “ऑल स्टार्स सेल ग्राहकों को फैशन के सबसे बड़े ब्रांड्स के करीब लाता है और उन्हें सही मायने में रोमांचक खरीदारी का अनुभव प्रदान करता है। इस एडिशन में, हम उम्मीद करते हैं कि छोटे कस्बों और शहरों से ऑर्डर में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इंटरनेट की पहुंच बढ़ने और 5G की शुरूआत के साथ, ज्यादा–से–ज्यादा भारतीय ऑनलाइन शॉपिंग को अपना रहे हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि, पहली बार खरीदारी करने वाले 10 लाख से अधिक लोग AJIO पर 1.5M से ज्यादा स्टाइल का अनुभव लेंगे और खरीदारी करेंगे।

फेस्टिव सीज़न की शुरुआत होने वाली है, और ऐसे माहौल में एथनिक ब्रांड्स के नए-नए स्टाइल पूरे भारत में ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। इस सेल के दौरान AJIO पर ‘री-वाह’ नाम के एक नए एथनिक ब्रांड को लॉन्च किया जाएगा। हमेशा कायम रहने वाली खूबसूरती और संस्कृति की बारीकियों को एकजुट करने वाले इस मिड-प्रीमियम ब्रांड की ओर से 2,000 से ज्यादा स्टाइल लॉन्च किए जाएंगे, जो भारतीय महिलाओं को बेहद खास मौकों पर सजने-सँवरने के लिए बेहद शानदार और मनभावन डिजाइनों की एक बड़ी रेंज की पेशकश करता है। री-वाह की डिज़ाइन फिलॉसफी दरअसल सदियों पुराने और सदाबहार आकृतियों को एक नए अंदाज़ में पेश करने की सोच से प्रेरित है, जिसे नए ज़माने की बारीकियों के साथ मिलाकर ऐसे शानदार वस्त्र तैयार किए जाते हैं जो बहु-उपयोगी होने के साथ-साथ दिल को लुभाने वाले होते हैं। ग्राहकों के बीच कई दूसरे एथनिक ब्रांड्स भी बेहद लोकप्रिय हैं जिनमें इंडी पिक्स, डब्ल्यू, बीबा, ग्लोबल देसी, कलानिकेतन, अवासा, गुलमोहर जयपुर, आदि शामिल हैं।

 AASS में 500 नए ब्रांड्स को शामिल किया गया है, और इस सेल के दौरान पूरे भारत में 19,000 से अधिक पिन कोड में ग्राहक एक्सक्लूसिव इंटरनेशनल ब्रांड्स, स्वामित्व वाले लेबल्स और घरेलू ब्रांड्स के विशाल सलेक्शन से खरीदारी करते हुए नज़र आएंगे, साथ ही वे फैशन, लाइफस्टाइल, होम एंड डेकोर, ज्वेलरी, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर जैसी अलग-अलग कैटेगरी में सबसे बेहतर डील्स और ऑफ़र का भरपूर लाभ उठाएंगे।

ग्राहकों को बड़ी बचत का मौका मिलेगा और वे ICICI क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10% तक की अतिरिक्त छूट के साथ-साथ सभी बड़े ब्रांड्स और कैटेगरी में 50% से 90% तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। सेल के दौरान ग्राहकों को एडिडास, नाइकी, प्यूमा, सुपरड्राई, जीएपी, यूएसपीए, स्टीव मैडेन, लेविस, मार्क्स एंड स्पेंसर, ओनली, अरमानी एक्सचेंज, रितु कुमार, एएलडीओ, बुडा जीन्स कंपनी, फायर रोज, एनक्रस्टेड, एसएएम, पोर्टिको, होम सेंटर, मेबेलिन, मेलोरा और इसी तरह के ढेर सारे ब्रांड्स पर रोमांचक डील्स का फायदा मिलेगा।

ऑल स्टार्स कैंपेन फिल्म में एक बार फिर से श्रद्धा कपूर, वाणी कपूर, बादशाह और जिम सरभ जैसे बॉलीवुड सितारे नज़र आएंगे, जिन्हें वेस्टर्न वियर, एथलीजर, स्नीकर्स, टॉप डेनिम ब्रांड आदि में दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड्स में अपने पसंदीदा स्टाइल को प्रदर्शित करते हुए दिखाया गया है। इस 360 डिग्री कैंपेन को ओटीटी, सोशल और डिजिटल माध्यमों पर चलाया जाएगा। सेल प्री-बज़ फ़िल्म यहां देखें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...