रांची. दक्षिण-मध्य रेलवे क्षेत्र में विजयवाड़ा मंडल क्षेत्र में आने वाले दो अक्टूबर से रेल लाइन की मरम्मत का काम शुरू होगा। इस कार्य के परिणामस्वरूप, धनबाद से एलेप्पी एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया जाएगा।
अब, ट्रेन संख्या 13351 धनबाद से निकलकर निदादावीलु भीमावरम टाउन, गुड़ीवादा, और विजयवाड़ा के रास्ते से चलेगी। यह मार्ग एक से छह अक्टूबर तक और फिर आठ अक्टूबर को प्रयोग में आएगा।

















