अमन ने किया हिंदी शिशु काव्य पर पहला शोध

रांची: रांची विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में आज एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज की गई, जहाँ हिंदी शिशु काव्य पर आधारित पहला शोध प्रस्तुत किया गया। शोध का विषय था ‘हिंदी शिशु काव्य का प्रवृत्तिमूलक अनुशीलन: परशुराम शुक्ल के विशेष संदर्भ में।’ यह शोध अमन कुमार ने किया है। वे दूरदर्शन झारखंड के चैनल ऑपरेशंस स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ जीतेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में शोध कार्य पूरा किया है।

इस शोध कार्य की बाह्य समीक्षक की भूमिका में प्रो नीरज कुमार, प्राध्यापक, वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय थे। शुक्रवार को फ़ाइनल वायवा लिया गया और शोध की सराहना की गई। इस मौक़े पर मानविकी संकाय की प्रमुख डॉ अर्चना दूबे, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता यादव, हिन्दी विभाग की प्राध्यापक डॉ चंद्रिका ठाकुर, हीरानंदन प्रसाद, डॉ किरण, डॉ कुमुद कला मेहता, डॉ नियति कल्प, डॉ सुनीता कुमारी, सुनीता गुप्ता समेत बड़ी संख्या में हिंदी विभाग के शोधार्थी मौजूद थे।

अमन
अमन ने किया हिंदी शिशु काव्य पर पहला शोध

शोध में हिंदी शिशु काव्य की प्रवृत्तियों, विकासक्रम और विशेष रूप से वरिष्ठ कवि परशुराम शुक्ल के काव्य-संसार का गहन विश्लेषण किया गया है। यह शोध न केवल शिशु साहित्य के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि बालमन के संवेदनात्मक विकास में साहित्य की कितनी अहम भूमिका होती है। यह शोध कार्य निस्संदेह हिंदी साहित्य के शिशु काव्य खंड को एक नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा और आने वाले शोधार्थियों के लिए एक मील का पत्थर बनेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शूटर की हुई पहचान…

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...