Advertisment

हिजाब पर मचे विवाद के बीच इसे बेचने वालों का हुआ मुनाफा, 10 से 20 फीसदी तक बढ़ गई सेल

कटिहार : हिजाब विवाद पर पूरे देश में एक बहस छिड़ी हुई है. इसका दूसरा पहलू बड़ा ही रोचक है. इस विवाद के बाद बाजार में हिजाब की बिक्री अचानक से बढ़ गई है. हिजाब की बिक्री करने वाले दुकानदार बेहद खुश हैं. दुकान का संचालन करने वालों का कहना है कि उनकी दुकान में आने वालों की तादाद बढ़ी है और बिजनेस में 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

बिहार के अल्पसंख्यक बहुल सीमांचल के सबसे बड़ा कपड़ा मंडी कटिहार से राजनीतिक मुद्दों से दूर इसकी व्यापारिक एंगेल सामने आया है. दरअसल वैसे तो अल्पसंख्यक बहुल इस इलाके में बुर्खा, नकाब और हिजाब के पहले से ही बड़ा बाजार रहा है, लेकिन अब इस बहस के बाद सुदूर इलाके तक इन परिधानों को लेकर अल्पसंख्यक महिलाएं ज्यादा आकर्षित होने लगे हैं. जिससे इस इलाके के इन परिधानों के बाजार 10 से 20 प्रतिशत बढ़ गया है.

हालांकि इस मुद्दे की संजीदगी को समझते हुए इस के कारोबार से जुड़े व्यवसायी इस पर बहुत कुछ कहना नहीं चाहते हैं, लेकिन दबी जुबान से इस बहस के बाद बाजार बढ़ने की बात तो मानते ही हैं. जबकि राजनीतिक पार्टी से जुड़े नुमाइंदे भी मानते हैं निश्चित तौर पर देशभर में इस बहस के बाद सीमांचल के अल्पसंख्यक बहुल जिला कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में हिजाब जैसे परिधानों की बिक्री बढ़ी है. महिलाएं अब इस परिधान को लेकर ज्यादा सजग दिख रहे हैं.

रिपोर्ट : श्याम

हिजाब पर बोले चिराग.. वोट के लिए खड़ा किया गया विवाद

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस...

गयाजी : नाबालिग लड़की का अपहरण कर होटल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने और फिर उसे छोड़ दिए जाने के आरोप में पुलिस...

महीनों ड्यूटी से गायब ANM को मिलता रहा वेतन, करीब 6...

कटिहार : कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कदवा प्रखंड के दुर्गागंज...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: गुरुवार को राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में 'भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत का उत्थान' विषय पर एक भव्य...