अमित शाह का झारखंड दौरा: चुनावी प्रचार में जुटे बीजेपी नेता

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर झारखंड के चुनावी दंगल में शामिल होने के लिए राज्य दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान, शाह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली सभा गिरिडीह जिले में होगी, जहां वह बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करेंगे। इसके बाद शाह की दूसरी जनसभा गांडेय में आयोजित होगी। तीसरी सभा बकारो जिले में होगी।

गृह मंत्री का यह दौरा झारखंड के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का हिस्सा है, और शाह ने इसे राज्य के कोयलांचल और संथाल क्षेत्रों में बीजेपी के चुनावी मोर्चे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम माना जारहा है। इस दौरान, देवघर जिले में बीजेपी नेताओं का जमावड़ा होगा, जिसमें हेमंता बिस्वा सरमा, शिवराज सिंह चौहान, बीएल संतोष, और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेता भी शिरकत करेंगे।

देवघर के विधायक नारायण दास ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखते हुए, पार्टी को इस बार भी सफलता मिलने का भरोसा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवघर में आना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक साबित हो रहा है, और जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...