जिस मामले में हेमंत है आरोपी उसी मामले में ईडी की एक और चार्जशीट

रांची: 8.86 एकड़ जमीन घोटाले से संबंधित मामले में जेल में बंद शेखर कुशवाहा उर्फ शेखर महतो समेत तीन आरोपियों के खिलाफ ईडी की ओर से चार्जशीट दायर किया गया है। इस मामले में पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है। शेखर कुशवाहा की गिरफ्तारी इस घोटाले में 12वें आरोपी के रूप में हुई है।

शनिवार को मामले में पीएलएमए की विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में चार्जशीट दायर की गई। अनुसंधानकर्ता और ईडी के डिप्टी डायरेक्टर देववत झा ने कोर्ट में चार्जशीट प्रस्तुत की। शेखर कुशवाहा को 12 जून को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था और 13 जून को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

गिरफ्तारी के 60 दिनों के भीतर इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है। चार्जशीट में शेखर कुशवाहा पर आरोप है कि उन्होंने 4.83 एकड़ जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाए। आरोप के मुताबिक, कुशवाहा ने अपने सहयोगियों प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह, इरशाद अंसारी, और अफसर अली के साथ मिलकर 1971 का एक फर्जी डीड तैयार किया।

इस डीड के माध्यम से गैरमजरूआ जमीन को सामान्य खाते की जमीन में बदलकर 22.61 करोड़ की जमीन को 100 करोड़ से अधिक कीमत पर बेचने की योजना बनाई गई थी।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...