बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना से गुस्से में लोग, की आगजनी और तोड़फोड़

फुलवारीशरीफ : पटना के फुलवारीशरीफ के भगत सिंह चौक को लोगों ने आगजनी कर जामकर दिया है। यह आगजनी और जाम उस मांग को लेकर किया गया है जिसमें एक दिन पहले दो बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई जबकि एक बच्ची अभी भी जीवन और मौत से एम्स में लड़ रही है। खून से लथपथ बच्ची को एम्स में एडमिट कराया गया था और अभी तक उसकी हालत ठीक नहीं हुई है। शरीर से ब्लड गिर रहे हैं जिसे डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पुलिस इस मामले में अभी तक कोई खास कार्रवाई नहीं कर पाई है और अपराधियों को भी नहीं पकड़ पाई है। लोगों की मांग है कि अपराधियों को पुलिस पकड़े और थाना अध्यक्ष की निलंबन हो, तभी यह रोड जाम हटेगा। बताया जाता है कि एक दिन पहले दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुआ और उसके बाद एक की हत्या कर दी गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। फुलवारीशरीफ भगत सिंह चौराहे पर लगभग 10 मुसहरी से भी ज्यादा के लोग इकट्ठा होकर आगजनी कर जाम कर रहे हैं। साथ ही नारेबाजी करते हुए अपराधियों की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...