नहाने के दौरान एएसआई को लगी करंट, मौके पर हुई मौत

गोपालगंजः महम्मदपुर थाना में तैनात एक एएसआई की करंट लगने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में सलामी देकर शव परिजनों को सौंप दी गई। मृतक एसआई सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के मुराकर्मवार गाँव का रहने वाला था।

बताया जाता है कि एएसआई सुबह नहाने के लिए थाना के छत पर गया था, लेकिन जैसे ही नल चालू किया नल में प्रवाहित हो रहा कंरट की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद जब थाना के अन्य कर्मी उपर पहुँचे तब एएसआई का शव देखा।तत्काल इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी।

पुलिस कप्तान आनंद कुमार ने सदर अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली। दो माह पहले मोहम्मदपुर थाना में पोस्टिंग की गई थी। मृतक को दो पुत्र 5 साल का दीपांशु व 9 वर्षीय प्रियांशु है। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।

आशुतोष तिवारी

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...