Advertisment

कक्षा 6 से 8 के लिए सहायक आचार्य नियुक्ति स्थगित, काउंसिलिंग भी टली

रांची: झारखंड में सहायक आचार्य (Assistant Teacher) नियुक्ति प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट आया है। कक्षा 6 से 8 के लिए स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति फिलहाल रोक दी गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने विज्ञान, गणित और भाषा विषयों में चयनित अभ्यर्थियों की सूची और उनके फोल्डर सभी जिलों से वापस मंगाए हैं।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार रंजन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजकर यह निर्देश दिया है कि अनुशंसित अभ्यर्थियों की सूची और दस्तावेज तत्काल लौटाए जाएं। इस आदेश के बाद रांची जिले में 25 और 26 अगस्त को प्रस्तावित सामाजिक विज्ञान विषय की काउंसिलिंग भी स्थगित कर दी गई है। जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

रिजल्ट में संशोधन की संभावना

सूत्रों के अनुसार कैटेगरी वाइज चयन में त्रुटि मिली है। ऐसे में रिजल्ट में संशोधन की संभावना है। इस फैसले से सफल अभ्यर्थियों में अनिश्चितता का माहौल है, क्योंकि वे काउंसिलिंग के बाद नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय सचिव के निर्देश पर लिया गया है।

विषयवार सफल अभ्यर्थियों की संख्या

  • भाषा विषय – 1059 (959 गैर पारा, 100 पारा शिक्षक)

  • विज्ञान-गणित विषय – 5775 (4213 गैर पारा, 1562 पारा शिक्षक)

सभी अभ्यर्थियों का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन पूरा कर नियुक्ति की अनुशंसा कर दी गई थी, लेकिन अब प्रक्रिया स्थगित हो गई है।

कांवरियों की सेवा को लेकर बिहार सरकार तैयार, टेंट सिटी का...

देवघर : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल गुरुवार सुबह जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ मंत्री संजय कुमार सिंह...

बाढ़ में सनसनी! सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ मिला...

बाढ़ : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब सड़क...

RPF की बड़ी कार्रवाई, रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले जा...

सिवान : सिवान जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेल सिग्नल केबल चोरी कर ले...