दुष्कर्म के बाद जहर देकर मारने का प्रसास

रांची:अड़की थाना में दुष्कर्म के बाद जहर देकर मारने का प्रसास करने का कामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता के पिता ने महिला थाना बुंडू में लिखित शिकायत की है.

शिकायत के बाद खूंटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है. घटना नौ मार्च की है. जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के निवासी हैं. दो नों के बीच प्रेम प्रसंग भी चल रहा था.

पीड़िता 2022 से तमिलनाडू में काम कर रही थी. फरवरी में वह अपने घर लौटी थी. जिसके बाद उसकी शादी की बात चल रही थी. लड़का पक्ष भी उसके घर आनेवाले थे.

यह बात उसके प्रेमी को जानकारी मिली. उसने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया. जहां प्रेमी ने दूसरी जगह शादी करने पर प्रेमिका और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी.

इसी बात को लेकर दोनों में बात बढ़ गयी. आरोपी प्रेमी ने पीड़िता से दुष्कर्म कर उसे कीटनाशक पिला दिया. पीड़िता घर पहुंच कर डर से किसी को कुछ नहीं बतायी.

दूसरे दिन उसकी तबीयत बिगड़ने पर जब घरवालों ने पूछा, तब उन्हें घटना की जानकारी दी. परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल बुंडू में उपचार कराया.

पीड़िता के पिता ने महिला थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया. पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे मंगलवार को रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

महिला थाना ने अड़की थाना को सूचित कर दिया है. थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी प्रेमी हाथीराम मुंडा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया.

Asian Games 2026: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कबड्डी-तैराकी प्रतियोगिताओं का...

Asian Games 2026, पटना: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स Aichi-Nagoya 2026 में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre: अब पीड़ितों को नहीं लगाने...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre, पटना: न्याय पाने के लिए किसी व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया की जटिलताओं और अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न...

Bihar Highway Patrol: 58 नए गश्ती वाहन रवाना, हादसे के बाद...

Bihar Highway Patrol, पटना: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों की सुरक्षा और दुर्घटना के बाद त्वरित मदद पहुंचाने के लिए बिहार सरकार ने...