नशीला कोल्डड्रिंक पिला डांसर के साथ साथी कलाकार ने किया दुष्कर्म, 2 धराए

विश्रामपुर: पलामू में छत्तीसगढ़ की एक आर्केस्ट्रा डांसर के साथ नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर साथी कलाकारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

वारदात विश्रामपुर थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर हुआ। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, एक फरार है। 22 वर्षीय पीड़िता छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली है। पीड़िता के बयान पर आर्केस्ट्रा के तीन सहयोगियों पर नामजद प्राथमिकी विश्रामपुर थाने में दर्ज हुई है।

इनमें प्रोग्रामर शुभम उर्फ गोलू राजा, म्यूजिशियन विंदेश्वर रवि उर्फ दीवाना और अनाउंसर अजय रवि शामिल हैं। विंदेश्वर रवि और अजय रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोलू राजा की तलाश की जा रही है। घटना गोलू राजा के घर पर हुई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गोलू को वह जानती है।

गोलू ही आर्केस्ट्रा की बुकिंग करता है। उसी के बुलावे पर हैदरनगर के समीप सडेया में आयोजित प्रोग्राम में शामिल होकर गोलू के घर में रुकी थी। उसने दो लोगों के साथ मिलकर नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। उसकी बहन भी ऑर्केस्ट्रा में डांसर है। हैदरनगर के कार्यक्रम में दोनों बहनें शामिल हुई थीं। घटना के वक्त पीड़िता की बहन दूसरे कमरे में थी। पीड़िता की जांच मेडिकल बोर्ड ने करा ली है।

Asian Games 2026: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कबड्डी-तैराकी प्रतियोगिताओं का...

Asian Games 2026, पटना: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स Aichi-Nagoya 2026 में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre: अब पीड़ितों को नहीं लगाने...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre, पटना: न्याय पाने के लिए किसी व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया की जटिलताओं और अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न...

Bihar Highway Patrol: 58 नए गश्ती वाहन रवाना, हादसे के बाद...

Bihar Highway Patrol, पटना: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों की सुरक्षा और दुर्घटना के बाद त्वरित मदद पहुंचाने के लिए बिहार सरकार ने...