बी राखीबा को राष्ट्रीय स्लोगन प्रतियोगिता में बिहार राज्य स्तर पर मिला प्रथम पुरस्कार

भागलपुर : राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के माध्यम से भारत की विकास यात्रा की समीक्षा विषय पर आधारित कार्यक्रम संपन्न एवं अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा बी राखीबा को राष्ट्रीय स्लोगन प्रतियोगिता में बिहार राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला।मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 19 मई 2025 को एकदिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (National Sample Survey) के माध्यम से भारत की विकास यात्रा की समीक्षा। अर्थशास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन (National Sample Survey Organisation) के स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

Goal 2 22Scope News

कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो शरतचंद्र रॉय, विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार मिश्र, एनएसएसओ के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार झा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. शरतचंद्र रॉय द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) पटना से पधारे वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को भारत में आंकड़ों की भूमिका, सर्वेक्षण की प्रक्रिया और विकास नीति निर्माण में एनएसएस के योगदान की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शरचंद राय ने की, जबकि मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। विभाग की शिक्षिकाएं डॉ. श्वेता, डॉ. अमृत वर्षा एवं अदिति प्रिया ने कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया।

इस अवसर पर कॉलेज की छात्रा सुश्री बी. राखीबा (अर्थशास्त्र विभाग) को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, पटना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता एनएसएसओ की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, भागलपुर एवं पटना से पधारे अधिकारी राजीव कुमार झा (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी), रंजीत कुमार (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी), पवन कुमार (वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी), पुरुषोत्तम पांडे (सर्वेक्षण पर्यवेक्षक), पीयूष प्रताप सिंह और अभिषेक कुमार (सर्वेक्षण गणनाकर्ता) ने भी सहभागिता की और छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

NSSO के द्वारा भारत सरकार के द्वारा समाज में विभिन्न प्रकार की आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के क्षेत्रीय पदाधिकारि राजीव कुमार झा ने कहा कि एनएसएसओ के द्वारा भारत सरकार के द्वारा समाज में विभिन्न प्रकार की आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। जिसमें शिक्षा से संबंधित आंकड़े, हाउसहोल्ड फैमिली सर्वे, गरीबी रेखा का निर्धारण, बेरोजगारी दर का पता लगाना, पीरियॉडिक डाटा सर्वे इत्यादि। आर्थिक विकास एवं प्रगति आंकड़ों पर आधारित होता है जिसमें कुछ आंकड़े माह वार कुछ त्रैमासिक और कुछ वार्षिक रूप से संकलित किए जाते हैं आंकड़ों को उत्तरदाता से उनके याददाश्त के आधार पर पूछा जाता है। रंजीत कुमार ने एनएससी का 1950 से भारत के प्रगति एवं पंचवर्षीय योजनाओं में आंकड़ों के आधार पर योजना के तैयार करने एवं उन आंकड़ों के आधार पर नीतियों के बने की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शरचंद राय ने इस उपलब्धि को कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण बताया और छात्रों को भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि यह सफलता हमारे विभाग और छात्रों के लिए एक नई प्रेरणा है, जो अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। डॉ. श्वेता, डॉ. अमृत वर्षा और अदिति प्रिया ने भी छात्रा को बधाई दी और कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

डॉ. अमृत वर्षा द्वारा कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया

डॉ. अमृत वर्षा द्वारा कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, विभागीय शिक्षकों, छात्रों और एनएसओ प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि भविष्य की दिशा में अनुसंधान और सांख्यिकी के क्षेत्र में उन्हें और अधिक गंभीर बनाने की प्रेरणा भी देता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ आशीष कुमार मिश्र ने कहा कि एनएसएसओ भारत सरकार की एक ऐसी एजेंसी है। जिसके द्वारा एकत्रित आंकड़ों पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों को बनाना संभव हो पाता है। नई शिक्षा नीति एवं नए सीबीसीएस पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ साथ प्रैक्टिकल ज्ञान की भी भूमिका को बहुत महत्व दिया गया है जिसमें डिजार्टेशन/इंटर्नशिप आदि करना है। अत: इससे जुड़े विभिन्न संभावनाओं की जानकारी भी इस सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को दिया गया।

यह भी देखें :

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भागलपुर जिले के कई महाविद्यालयों के विद्यार्थी सहभागिता किए थे

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा पूर्व में आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भागलपुर जिले के कई महाविद्यालयों के विद्यार्थी सहभागिता किए थे। जिसमें मारवाड़ी महाविद्यालय भागलपुर के अर्थशास्त्र विभाग की द्वितीय सेमेस्टर में पढ़ने वाली छात्रा बी रकीबा को पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एनएसओ के पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बी रकीबा द्वारा प्राप्त इस सम्मान के लिए उन्हें विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार मिश्र एवं विभाग के ही अन्य शिक्षिका डॉ. श्वेता, डॉ. अमृत वर्षा एवं अदिति प्रिया ने शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने बी रकीबा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल अच्छा रहने से ऐसी उपलब्धियां बच्चों को मिलती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. अक्षय रंजन, डॉ. बासुकी कुमार, डॉ. स्वस्तिका दास, डॉ. संजय कुमार जायसवाल, डॉ. संगीत कुमार, एवं शोधार्थियों में आशीष कुमार, साहिल, डॉ. उत्तम कुमार, एवं विभाग की छात्र- छात्राएं- शिवानी, ऋषभ, अदिति, अंकित, आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन विभाग की छात्रा शिवानी एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका डॉ अमृत वर्षा के द्वारा किया गया।

3 स्लोगन पर मिला पुरस्कार

1. राष्ट्रीय सर्वेक्षण में हो भागीदारी तभी होगी देश के विकास की तैयारी।

2. जागरूक बनो और सही डाटा दो, सांख्यिकी से देश को आगे बढ़ने दो।

3. जहां से हो सही आंकड़ों की बात वहीं से बदलेगी बेरोजगारी की हालत यही है NSSO का प्रयास।

यह भी पढ़े : तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो व बाइक में टक्कर, दो युवक की मौत…

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: ‘मैंने अपना भाई खो...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाजरत अपने एक रिश्तेदार से मिलने...

LPG Cylinder Booking Rule: केंद्र सरकार ने साफ किया नियम, जानें...

LPG Cylinder Booking Rule: घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब शहरी और ग्रामीण इलाकों के...