पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो सका बाबा लंगटा मशान


PAKUR: पाकुड़ मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर स्थित बाबा लंगटा मशान स्थान के प्रति लोगों की प्रबंल आस्था है. यहां पूजा करने बड़ी संख्या में लोग दूसरे जिलों से भी आते हैं. प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को यहां लोगों की भीड़ होती है. यह स्थान सभी धर्माे के लिए आस्था का केंद्र है. यहां अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए झारखंड ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल और बिहार से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं.

masan puja 22Scope News


बाबा लंगटा मशान – प्रसाद के रुप में चढ़ाई जाती है मदिरा

पाकुड़ के लंगटा बाबा मशान स्थित बट वृक्ष के नीचे इस देवस्थान में कई पुरखों से पूजा होती आ रही है. मन्नत मांगने वाले इसी वटवृक्ष में पत्थर बांधकर अपनी मन्नत मांगते हैं. इस देवस्थान में प्रसाद की अन्य सामग्री के साथ मदिरा भी चढ़ाई जाती है. बात पांच वर्ष पहले की करें तो यहां महिलाओं के आने की पाबंदी थी, लेकिन जागरूकता आने के बाद से अब ऐसी कोई रोक नहीं है.

देवस्थान तक पहुंचने के लिए नहीं है पक्की सड़क

masan puja 1 22Scope News


देवस्थान तक पहुंचने के लिए अभी तक सड़क नहीं बन पाई है. नहर से करीब 500 मीटर तक श्रद्धालु को खेतों की पगडंडी से होकर जाना पड़ता है. वहीं खेती के समय तो आवाजाही में काफी परेशानी होती है. देवस्थान की कुछ वर्ष पूर्व घेराबंदी की गई है. नलकूप और चापाकल भी लगाया गया है. इस स्थल पर जिला पर्यटन मद से यात्री शेड का निर्माण भी हुआ है. साथ ही वर्ष 2017 में 14वीं वित्त की राशि से देवस्थान परिसर का सौंदर्यीकरण भी हुआ है. लेकिन लोगों की आस्था के अनुरूप इस स्थल का अब तक विकास नहीं हो सका है.

यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं की होती है मनोकामना पूरी

masan puja 3 22Scope News


देवस्थान के पुजारी का कहना है कि यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है. वहीं श्रद्धालु का भी कहना है कि बाबा लंगटा मसान से जो मन्नत मांगते हैं वह पूरी होती है इसलिए यहां पूजा करने आते हैं. वहीं लोगों का कहना है कि इतना महत्वपूर्ण स्थान होने के बाद भी इसे पर्यटन स्थल के रुप में विकसित नहीं किया गया है.

रिपोर्ट: संजय सिंह

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...