Giridih : गिरिडीह जिले के उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के शासी निकाय की बैठक नया समाहरणालय भवन में संपन्न हुई। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे तथा कोडरमा और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि के साथ-साथ सभी 6 विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह, गांडेय, डुमरी, बगोदर, धनवार तथा जमुआ के विधायक प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
सर्वप्रथम जिला खेल पदाधिकारी सह जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी के द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत किया गया तथा बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया गया। जिले में अवस्थित प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में अनुसूचित करने हेतु प्रस्ताव परिषद को सहायता अनुदान के रूप में विभाग द्वारा पूर्व से उपलब्ध कराए गए आवंटन से सी एवं डी श्रेणी के पर्यटन स्थलों में पर्यटकीय विकास कार्य का प्रस्ताव दिया।
परिषद के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से जिले के कुल 19 पर्यटक स्थलों को अधिसूचित करने तथा 7 अधिसूचित पर्यटक स्थलों को अपग्रेड करने हेतु राज्य पर्यटन संवर्धन परिषद को भेजा जाएगा। इसके साथ ही श्रेणी सी तथा डी के कुल 15 पर्यटक स्थलों में पर्यटकीय विकास कार्य करने का प्रस्ताव विभिन्न जन प्रतिनिधियों द्वारा दिया गया।


















