Advertisement
Advertisement

नदी कटाव से दहशत में स्थानीय ग्रामीण, चुनाव का करेंगे बहिष्कार

कटिहार : यूं तो हर साल बिहार का यह सीमांचल इलाका बाढ़ और नदी कटाव से लोग पीड़ित है। जिस का स्थाई निदान सरकार अब तक नहीं कर रही है। जब भी इन इलाके में सैलाब आता है। किसानों की हजारों एकड़ जमीन और लोगों का आशियाना नदी में कट कर विलीन हो जाती है। ताजा मामला कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल छेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां करणपुर पंचायत के वार्ड नंबर-10 और 11 स्थित गोवा गांव में नदी कटाव तेजी से हो रहा है। सकड़ों बच्चों का शिक्षण संस्थान मदरसा और मस्जिद नदी कटाव की जिद पर है। यहां के रहने वालों का सैकड़ों घर हर साल नदी में विलीन होने से लोग गांव छोड़ कर पलायन करने पर मजबूर है।

वहीं स्थानीय लोगों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि नदी कटाव की समस्या को लेकर कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी को भी लिखित आवेदन देकर नदी कटाव रोकने की मांग की गई है। मगर अब तक इस समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व नदी कटाव निरोधी कार्य नहीं किया गया तो यहां के सभी लोग चुनाव का बहिष्कार कर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि के विरोध नाराजगी जाहिर करेंगे।

तौकीर रज़ा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...