Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bagaha: BJP विधायक ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल

ओछी राजनीति करना बंद करे विपक्ष- विधायक राम सिंह

बगहा : बीजेपी विधायक राम सिंह ने बगहा अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया.

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना

एवं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी ली.

विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से की बात

इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किए,

जिसमें पाया गया कि प्लांट में एयर ड्रायर मशीन का टेम्परेचर (-3℃) ना होकर (44℃) हो जा रहा है

जिससे ऑक्सीजन नहीं बन रहा है. ऑक्सीजन प्लांट के सफल संचालन हेतु तकनीशियन की प्रतिनियुक्ति एवं वार्डाें में लगे विभिन्न पैनलों से ऑक्सीजन लीकेज की मरम्मती के लिए विधायक राम सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से बात की. जिसपर उन्होंने तत्काल सेवा बहाल करने का अश्वासन दिया.

bagaha1 22Scope News

विपक्ष पर साधा निशाना

बताते चलें कि बगहा विधायक ने विपक्ष द्वारा विगत दिनों लालबाबू शर्मा के हार्ट अटैक से हुई मौत पर जनता को दिग्भ्रमित करने का चाल बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष लाश पर ओछी राजनीति करना बंद करे. जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है.

मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार तिवारी, जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि ऋतू जायसवाल, जिला महामंत्री अचिन्त्य कुमार लल्ला, भूपेंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता दीपक राही, दीपू तिवारी सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

रिपोर्ट: अनिल कुमार

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 21 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...