किसान के बंद पड़े आवास का ताला तोड़ की गई चोरी

अररिया : फारबिसगंज के वार्ड संख्या-24 बंगाली टोला निवासी पूर्व बीमा अभिकर्ता सह किसान पुष्पानंद झा के बंद पड़े आवास के मुख्य दरवाजा सहित गोदरेज व ट्रंक आदि का ताला तोड़कर नकद सहित लगभग दो लाख रुपए से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी ने बताया कि उनका पैतृक गांव नरपतगंज प्रखंड के फतेहपुर वार्ड संख्या-3 में है। वे अपने आवास में ताला लगाकर सपरिवार अपने पैतृक गांव फतेहपुर गए हुए थे।

उन्होंने कहा कि अभी-अभी जब अपने पैतृक गांव से बंगाली टोला स्थित आवास पर पहुंचा तो देखा कि आवास के मुख्य दरवाजा व घर के चार कमरा, गोदरेज और ट्रंक आदि का ताला टूटा हुआ है, सारा सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए एक मोटर, दो पंखा, दो दर्जन से अधिक नल, फ्रिज का कंप्रेशर, पीतल व तांबा का बर्तन, रसोई गैस का बरनल, रेगुलेटर और गोदरेज में रखा हुआ नगद राशि लगभग चार हजार रुपए सहित लगभग दो से ढाई लाख रुपए की चोरी की है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Araria Chori 2 22Scope News

मंटू भगत की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...