अगर आपके घर कोई अंजान व्यक्ति बिजली मिस्त्री या प्लम्बर बनकर आता है, तो हो जाएं सावधान

कोडरमाः अगर आपके घर में कोई अंजान व्यक्ति बिजली मिस्त्री या प्लम्बर बनकर आता है तो आप सावधान हो जाएं. जी हां ताजा मामला कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के वंदना स्वीट्स के पीछे आवासीय परिसर का है. जहां बुधवार की सुबह करीब 9 बजे हुए चोरी के मामले में कुछ ऐसा ही वाक्या सामने आया. जहां प्लम्बर बनकर घर मे घुसे एक चोर ने तकरीबन 10 लाख रुपये के गहने पर हांथ साफ कर लिया.

इसे भी पढ़ेंः 10 मिनट में एटीएम से चोरों ने उड़ाए 29.71 लाख, जांच में जुटी पुलिस

हालांकि इस घटना को अंजाम देने वाला चोर तिलैया पुलिस ने पकड़ लिया और गहने भी बरामद कर लिया है. चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए तिलैया थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को उक्त घर जाते व वहां से निकलते हुए पाया. जिसके बाद पुलिस ने गोमो के रहने आरिफ रजा को उसके ससुराल छतरबर से हिरासत में लेकर पूछताछ किया. जिसमें उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया. जिसके बाद पुलिस के द्वारा महिला के घर से चुराए गए सभी गहनों युवक के पास से बरामद किया गया.

thieve caught by tilaiya police 22Scope News

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना से पहले आरिफ पिछले चार-पांच दिनों से उस इलाके में घूमकर चोरी का प्रयास कर रहा था. इस दौरान किसी के द्वारा पूछताछ करने पर वह खुद को कभी बिजली का मिस्त्री तो कभी प्लंबर बताकर बच जाता था. उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार उक्त चोर इसी तरह कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है.

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...