बैंक से पैसे निकालने जा रहे हैं तो हो जाइए सावधान

पटना : अगर आप राजधानी पटना में रहते हैं और बैंक से पैसे निकालने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि अब राजधानी पटना में आपराधिक गैंग में युवतियां भी शामिल हो गई हैं। आज ऐसा ही एक मामला सामने आया जब अपने परिवार के साथ बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे एक युवक को कुछ अपराधियों ने घेर लिया। युवक के बैग में पैसे रखे थे जिसे अपराधियों ने छीनने का प्रयास किया।

बता दें कि छीनने वालो में युवतियों के साथ कुछ युवक भी थे। लेकिन इस बीच लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और आपराधिक तत्व मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। इस दौरान युवतियों के साथ रहे युवक की बाइक मौके पर ही छूट गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक जब्त कर मामले की छांनबीन शुरू कर दी है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...