नारायणपुर रेलवे पुल पर युवती की ट्रेन से गिरकर मौत, हत्या, आत्महत्या या हादसा?

कटिहार : कटिहार जिले के मनिहारी स्थित बाघमारा और महियारपुर हॉल्ट के बीच नारायणपुर रेलवे पुल के पास 20 वर्षीय रेणुका कुमारी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतका सरवन चौधरी की पुत्री और कुतुबपुर सीज वार्ड संख्या-11 की निवासी थी। शव खोखाधार रेलवे ट्रैक पर मिला। ग्रामीणों ने शव को घर पहुंचाया और कटिहार पुलिस को सूचना दी।

मृतका कल दोपहर से लापता थी, ढूढ़ रहे थे परिवार वाले

आपको बता दें कि मृतका कल दोपहर से लापता थी। परिजनों ने साहेबगंज निवासी गोलू चौधरी पर उसे भगाने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार का कहना है कि गोलू के परिवार ने रेणुका को ट्रेन से घर भेजने की जानकारी दी, लेकिन घर पहुंचने से पहले हीं ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना को साजिश बताया और गोलू चौधरी पर हत्या का शक जताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है और हर पहलू की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने की 5 राउंड, युवक की मौत

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...