अर्घ्य देकर लौट रहे छठव्रती कीचड़ में फंसे, टला बड़ा हादसा

बाढ़ : लोक आस्था का महापर्व ‘छठ पूजा’ की पहले अर्घ्य के दिन बख्तियारपुर के सुंदरपुर घाट पर बड़ा हादसा होने से टल गया. बता दें कि घाट पर हजारों की संख्या में छठव्रती और उनके परिजन सूर्य उपासना का अर्घ्य अर्पण करने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान हजारों की संख्या में लोग दलदली कीचड़ में फंस गये. जिसकी खबर फैलते ही घाट पर हड़कंप मच गया. लोगों ने एक दूसरे को सूचना दी. लोग किसी तरह दलदल से बाहर निकलना चाह रहे थे, लेकिन अंधेरा होते ही स्थिति और भयावह होने लगी. छठ पूजा समिति के सदस्य तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी.

पूजा समिति के सदस्यों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से मौके पर राहत बचाव काम शुरू किया गया. वही एसडीएम सुमित कुमार और एएसपी अरविंद प्रताप सिंह भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से सभी छठ व्रती और उनके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मौके पर पहुंचे पुर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया ने बताया कि पूजा समिति के सदस्यों ने ऐसे मौके पर उठाया गया कदम बहुत ही काबिले तारीफ है. यही वजह है कि जानमाल की हानि होने से बच गई.

रिपोर्ट : अनिल कुमार

राजधानी पटना के फोर लेन पर सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...