SP की बड़ी कार्रवाई, 12 पुलिसकर्मियों को कर दिया निलंबित

किशनगंज : किशनगंज के बहादुरगंज थाना से बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में एसपी सागर कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में एसपी ने 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जिसमें पांच अवर निरीक्षक, दो कांस्टेबल और पांच चौकीदार को निलंबित किया गया है। निलंबित किए जाने वाले पुलिसकर्मियों में अवर निरीक्षक रामबाबू चौधरी, अवर निरीक्षक अंजनी तिवारी, अवर निरीक्षक जिकुल्लाह, अवर निरीक्षक सूरज कुमार, अवर निरीक्षक सावित्री कुमारी, सिपाही जितेंद्र झा और सुरेंद्र कुमार सुमन शामिल है।

इसके अलावा चौकीदार अर्पण कुमार, अशोक लाल, पांडव लाल, विष्णु प्रसाद व सुखदेव शामिल है। रविवार को बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दो चोरी की बाइक के साथ कुल छह आरोपियों को बहादुरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

Goal 1 22Scope News

12 पुलिसकर्मी निलंबित

गिरफ्तार आरोपियों को थाना परिसर में नियमानुसार अभिरक्षा में रखा गया था। उक्त अवधि में बहादुरगंज थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में उनमें से एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना की सूचना एसपी सागर कुमार को प्राप्त होते ही एसपी ने अंचल पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज से तत्काल प्राथमिक जांच करवाई। सर्किल इंस्पेक्टर के जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह पाया गया कि आरोपी को सिरिस्ता में बिना किसी प्रभावी सुरक्षात्मक व्यवस्था के लापरवाहीपूर्वक रखा गया था। इस कर्तव्यहीनता व शिथिलता के लिए पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

यह भी पढ़े : शादी के घर में पसरा मातम, शहनाई की जगह गूंजीं चीखें, 2 की मौत, कई मासूम बच्चे घायल

यह भी देखें :

कौशल विश्वास की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img