पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। विदेश जाने से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ये बड़ा काम करने जा रहे हैं। नहीं तो नीतीश कुमार की सदस्यता चली जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद के लिए नॉमिनेशन करेंगे। विदेश दौरा पर जाने से पहले नॉमिनेशन करेंगे। कल यानी पांच मार्च को नॉमिनेशन करेंगे।
बता दें कि एमएलसी चुनाव के लिए नॉमिनेशन हो रहा है। 11 मार्च को नॉमिनेशन का आखिरी दिन है। नीतीश कुमार का कार्यकाल छह मई तक है। जदयू कोटे से दो एमएलसी सीटें है। नीतीश कुमार के अलावा दूसरा उम्मीदवार मुस्लिम हो सकता है।
कुल 11 सदस्यों का कार्यकाल हो रहा समाप्त
1. सीएम नीतीश कुमार (जदयू)
2. पूर्व सीएम राबड़ी देवी (राजद)
3. मंत्री संतोष सुमन (हम)
4. खालिद अनवर (जदयू)
5. प्रेमचंद्र मिश्रा (कांग्रेस)
6. मंगल पांडेय (बीजेपी)
7. रामेश्वर महतो (जदयू)
8. रामचंद्र पूर्वे (राजद)
9. सैयद शाहनवाज हुसैन (बीजेपी)
10. संजय झा (जदयू)
11. संजय पासवान (बीजेपी)
अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट



















