Advertisement
Advertisement

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने ओमिक्रोन को लेकर दिया बयान

पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रेस को संबोधित करते हुए ओमिक्रोन को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिस देश में ओमिक्रोन संक्रमित व्यक्तियों की संख्या अधिक है, वहां से आने वाले यात्रियों की जांच एयरपोर्ट पर की जा रही है. यदि यात्री संक्रमित पाए जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में उनका जिनम सिक्योंसी जांच कराया जा रहा है. इस जांच की सुविधा पहले बिहार के चिकित्सा लैब में नहीं थी, लेकिन अब बिहार राज्य के चिकित्सा लैब में जांच की सुविधा बहाल हो गयी है. जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी जाएगी. उनका ईलाज गाइडलाइन के मुताबिक कराया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना के दूसरी लहर के दौरान चिकित्सा व्यवस्था में जो कमी थी, उस कमी को दूर कर दिया गया है. वर्तमान समय में राज्य के अस्पतालों में बेड की समुचित व्यवस्था है, साथ ही ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए विभिन्न जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं.

बताते चलें की कोरोना संक्रमण के पहली और दूसरी लहर के चपेट में लाखों लोग आए थे. जिन्हें समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध नहीं हुई थी और कई मरीजों की मौत संक्रमण से हो गयी थी. वर्तमान समय में नियमित रूप से कोरोना के कई नए वेरिएंट सामने आए हैं. जिसमें से ओमिक्रोन को भी नए वेरिएंट के रूप में देखा जा रहा है. इस वेरिएंट की चपेट में भी कई लोग आए हैं. इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है.

रिपोर्ट- शक्ति

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...