सीएम आतिशी का बड़ा फैसला, दिल्ली में बढ़ी न्यूनतम मजदूरी, जानिए अब कितना होगा वेतन

Desk. खबर राजधानी दिल्ली से है। सीएम आतिशी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। संशोधित वेतन से अब अकुशल श्रमिकों को न्यूनतम 18,066 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जबकि अर्ध-कुशल श्रमिकों को 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों को 21,917 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

सीएम आतिशी का बड़ा फैसला

सीएम आतिशी ने कहा कि वेतन नीति मूल रूप से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पेश की गई थी और यह श्रमिक वर्ग के समर्थन के लिए AAP के प्रयासों की आधारशिला रही है। वहीं भाजपा पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाते हुए आतिशी ने दावा किया कि भगवा पार्टी द्वारा शासित राज्यों में न्यूनतम मजदूरी शायद दिल्ली में दी जा रही मजदूरी का आधा है।

आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने भाजपा के अड़ंगे के बावजूद अदालत के माध्यम से न केवल न्यूनतम वेतन लागू किया, बल्कि हर साल दो बार इसमें संशोधन भी किया है।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...