टायर शोरूम में चोरी, करकट तोड़ हजारों की संपत्ति पर चोर ने किया हाथ साफ

दानापुर : दानापुर स्थित खगौल नगर के गाड़ीखाना स्थित एक टायर के शोरूम में अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखे हजारों रुपए व कीमती मोबाइल की चोरी कर डाली। चोर छत के ऊपरी हिस्से की करकट तोड़ अंदर प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में शोरुम मालिक जमालुद्दीन चक के रहने वाले मोहम्मद शाहिद ने स्थानीय थाना को सूचित कर जानकारी दी है।

पीड़ित शोरुम मालिक बुधवार की रात शोरुम बंद कर घर चले गए थे, कर्माचारी ने फोन कर बताया

पीड़ित शोरुम मालिक बुधवार की रात शोरुम बंद कर घर चले गए थे। सुबह उनका कर्मचारी ने फोन पर बताया कि शोरूम के ऊपरी हिस्से का करकट टूटा पड़ा है और गल्ले से चोरी हुई है। वह आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि चोर दुकान पर रखे गल्ले का ताला तोड़ करीब छह हजार रुपए व दुकान पर रखा एक कीमती मोबाइल के अलावा अन्य जरूरी सामान की चोरी कर ली है।

Patna Chori 2 22Scope News

CCTV फुटेज में पता चला कि एक ही चोर शोरुम में प्रवेश कर चोरी की है

उन्होंने बताया कि शोरुम में लगे सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि एक ही चोर शोरुम में प्रवेश कर चोरी की है। वहीं उसका दूसरा चोर आगे गली में रेकी करता दिखाई दिया। चोर चोरी करने के बाद पीछे के रास्ते करकट तोड़ वापस फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Patna Chori 3 22Scope News

Patna Chori 1 22Scope News

 

यह भी पढ़े : हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...