परिवर्तन यात्रा को लेकर गिरिडीह पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम, हेमंत सरकार पर जमकर बोला हमला

गिरिडीह. परिवर्तन यात्रा के जरिए हेमंत सरकार पर झारखंड भाजपा के साथ राष्ट्रीय और दूसरे प्रदेश के भाजपा नेताओं का हमला लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी गिरिडीह पहुंची और दोनों ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला।

शहर के स्टेशन रोड स्थित अंटा बंगला में परिवर्तन यात्रा को लेकर एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत ही वह भूमि रहा, जिस पर हमला कर शासन किया गया। सम्राट चौधरी ने कहा कि आने वाले दिनों में चुनाव होना है। भाजपा अब झारखंड से हेमंत सरकार को सत्ता से हटाने के अभियान में जुट गई है।

परिवर्तन यात्रा में हेमंत सरकार पर बरसे बिहार के डिप्टी सीएम

परिवर्तन यात्रा जनसभा को सम्बोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि हेमंत सरकार को सत्ता से हटने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के विपक्षी दलों को दिखा दिया कि देश का नेतृत्व कैसे किया जाता है। इधर परिवर्तन यात्रा जनसभा को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

सभा के सम्बोधन के पहले बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर तंज कसा और कहा कि झारखंड में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है और आने वाले दिन में ये दिखेगा कि कैसे हेमंत सरकार सत्ता से हटती है। जनता इस बार हेमंत सरकार को सत्ता से हटाएगी।

वहीं नवादा में दलितों के घर जलाने से जुड़े सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और अगले 48 घंटे में और गिरफ्तारी होना तय है। इस दौरान परिवर्तन यात्रा जनसभा के बाद स्टेशन रोड के अंटा बंगला से शुरुआत हुई। शहर भ्रमण करते हुए परिवर्तन यात्रा गिरिडीह कॉलेज होते हुए बेंगाबाद और छोटकी खरगडीहा और धनवार पहुंचेगी।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...