बेगूसराय : सिंघौल थाना क्षेत्र के वीरपुर पाचंबा रोड में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. बता दें कि युवक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक मंझौल पंचायत के वार्ड 6 निवासी अजीत कुमार है, जो गुरुवार की रात लौट रहा था तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे ठोकर मार दी. घायल को इलाज के लिए पहले बेगूसराय फिर पटना रेफर किया गया लेकिन पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर सिंघोल थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.
रिपोर्ट : सुमित


















