बीजेपी ने की मांग सिनेमाघरों में दिखाई जाये भगवान बिरसा की जीवनी

रांची : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती यानी 15 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित करने की मंजूरी दे दी है. इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है. भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने बताया कि 15 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे भोपाल से प्रधानमंत्री इसकी घोषणा करेंगे.

उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को झारखंड के 2000 गाँव में जनजाति दिवस मनाया जाएगा और तमाम गांव की कमियों को सूचीबद्ध कर समाधान का रास्ता ढूंढा जाएगा. वहीं रवि शंकर उरांव ने राज्य सरकार को चुनावती देते हुए कहा कि झारखंड की सरकार जनजातियों के नाम पर सत्ता में बैठी है. उस सरकार से आग्रह है कि जैसे महात्मा गांधी के बारे में प्रत्येक सिनेमाघर में खासकर गुजरात में फ़िल्म शुरू होने से पहले 5 मिनट की जीवनी दिखाई जाती है.  ऐसे ही सभी सिनेमाघरों में भी छोटी फ़िल्म दिखाए जाने का आदेश सकरार को जारी करना चाहिए.

रिपोर्ट : मदन सिंह

अब विस में उठेगा JPSC का मामला, बीजेपी ने की CBI जांच की मांग

Deoghar Sub Health Centre Construction: 55 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र...

Deoghar Sub Health Centre Construction: सारठ विधानसभा क्षेत्र की झीलूवा पंचायत के बड़ा कोलहड़िया गांव में जिला परिषद विभाग की ओर से करीब 55 लाख...

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...