मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बीजेपी नहीं हुई शामिल

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक हुई। 3 सितंबर से शुरू हो रहे मानसून सत्र के संचालन को लेकर गुरुवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा की सदन की कार्यवाही कितनी महत्वपूर्ण और संवेदनशील है इस पर चर्चा हुई। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए, आने वाले समय में सरकार के कार्य की क्या रूप रेखा होगी इसे सदन में रखा जायेगा।

उन्होंने कहा की अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नही हुआ है लेकिन जीवन को बचाते हुए, आगे जीवन के रास्ते को प्रशस्त करने का प्रयास किया जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सदस्यों से आग्रह करेंगे कि वो अपने महत्वपूर्ण सुझावों से सदन को अवगत कराएं, सरकार उनके सुझावों को अमल में लाएगी।

बीजेपी के प्रतिनिधि नही हुए शामिल

इस सर्वदलीय बैठक में बीजेपी के सदस्य शामिल नही हुए। इस बैठक में शामिल नही होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सदस्य इस बैठक में शामिल नहीं हुए ये उनका राजनीतिक विषय है। अगर उनके मन मे कोई बात है तो सामने लाना चाहिए। सदस्यों के द्वारा लाये गए सवालों का जवाब सरकार गंभीरता से देगी और अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतों ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि सदन सुचारू रूप से चलेगा। सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा, सफल संचालन के लिए बैठक में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि सभी दल के सदस्य शामिल हुए सिर्फ बीजेपी के सदस्य शामिल नही हुए ये सारी बातें कार्यमंत्रणा में लाई जायेंगी।

निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा आज सदन के संचालन को लेकर सहमति बनी, लेकिन मेरा ओर विनोद जी का एक सुझाव था कि सत्र के पहले दिन सदन का आधा दिन बेकार हो जाता है ऐसे में किसी भी विषय पर चर्चा होनी चाहिए,  इस पर कल कार्यमंत्रणा में चर्चा होगी और तभी निर्णय लिया जाएगा।

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि इस बैठक में एक सुझाव दिया कि देश मे अभी ज्वलन्त मुद्दा है जातीय जनगणना का, इसे सदन के पटल पर लाना चाहिए और इसपर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए।

रिपोर्ट : मदन सिंह

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img