सम्मान पाकर भावुक हुए भाजपा अध्यक्ष, कहा- स्नेह ने कर दिया भावविभोर

किशनगंज : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के भूमि सुधार और राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज अपने जिला दौरा कार्यक्रम के क्रम में किशनगंज पहुंचे। यहां पार्टी कार्यालय में उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष पर फूल बरसाए। भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल काफी देर तक रुके और कार्यकर्ताओं से मंत्रणा की। उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा के महापुरुषों का आदरपूर्वक नमन किया।

कार्यकर्ताओं के प्रेम, उत्साह और स्नेह से भावुक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि आप सबसे मिला स्नेह और सम्मान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। समस्त कार्यकर्ताओ का उन्होंने आभार भी जताया। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। इसके बाद जिला कार्यालय में आयोजित विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक में भाग लेते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के आगामी कार्यक्रमों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां संगठन का हर कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्पित रहता है। हम सबको मिलकर राष्ट्र के विकास और संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए हमेशा तत्पर रहना है। बैठक में प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, जिलाध्यक्ष सुशांत गोप , जिला प्रभारी मनोज सिंह, लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी स्वदेश यादव एवं सह प्रभारी नरेश शाह भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : दिलीप जायसवाल ने कहा- विपक्ष तालाब की राजनीति करता है जबकि BJP सैलाब की राजनीति

अपने किशनगंज के दौरे के क्रम में आज नाग पंचमी के अवसर पर धर्मगंज स्थित लोकेश्वरनाथ शिव मंदिर में देवों के देव महादेव का जलाभिषेक किया व समस्त बिहार के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि भगवान शंकर का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री संजय पासवान के आवास पर गए और वहीं दोपहर का भोजन किया। इस प्रवास के दौरान डॉ. जायसवाल ने एनडीए के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्षों और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। बैठक में अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। किशनगंज के दौरे के क्रम में विद्या मंदिर प्रांगण में विचार परिवार के साथ बैठक की।

यह भी देखें :

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Pakur Assistant Teachers Appointment: पाकुड़ के 10 शिक्षकों को मिली सरकारी...

Pakur Assistant Teachers Appointment, पाकुड़:  झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पाकुड़ समाहरणालय सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया...

Amrapara Rabi Workshop: खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की...

Amrapara Rabi Workshop, पाकुड़: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड परिसर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के किसानों...

Bihar Law and Order Review: हत्या-लूट और महिला अपराध पर घिर...

Bihar Law and Order Review, पटना: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट...