रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि हमारे कार्यकर्ता, हेल्थवर्कर घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे.
दरअसल भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि समापन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मौजूदा राजनीतिक हालात, कोरोना काल में कार्यकर्ताओं की भूमिका का भी जिक्र किया.
कल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई राजनीतिक प्रस्ताव भी लाया गया. इस प्रस्ताव में देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था, किसानों से जुड़े मुद्दे जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई. इस प्रस्ताव में झारखंड में बढ़ते अपराध, नक्सलवाद पर भी चर्चा की गई. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि कार्यकर्ताओं को टास्क दिया गया है कि वो वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करें.
रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा
जानिए 15 से ऊपर के बच्चों को कब से लगेगी वैक्सीन, पीएम मोदी ने इसे ‘‘प्रिकॉशन डोज’’ क्यों कहा







