दानापुर : दानापुर के नासरीगंज स्थित बिस्कुट फैक्ट्री रोड में गेहूं की कालाबाजारी हो रही है। सूचना मिलने पर पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर शुक्रवार की देर रात में जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित गुप्ता बेट न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में जिला के आला अधिकारियों और एक पुलिस दल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर गेहूं का बड़ा स्टॉक बरामद किया।
जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार छापेमारी के दौरान लगभग 21 हजार 900 क्विटल गेहूं परिसर के गोदाम में प्राप्त हुआ। परिसर में मौजूद व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि गेहूं नाफेड एवं एनसीसीएफ से प्राप्त में हुआ है। एनसीसीएफ एवं नाफेड से प्राप्त गेहूं का साक्ष्य भी उपलब्ध कराया गया। लेकिन छापेमारी करने गई टीम को गोदाम परिसर से नौ ट्रकों में लगभग प्रति ट्रक 25 हजार किलोग्राम गेहूं भी पाया गया। इस गेहूं के संबंध में कोई विधि सम्मत साक्ष्य गोदाम में मौजूद व्यक्तियों द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
सूचना मिलने पर एसडीएम दानापुर और एएसपी दानापुर ने भी स्थल निरीक्षण किया। प्राथमिक पूछताछ के बाद अधिकारियों ने अपने अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दानापुर ने उक्त गेहूं की मात्रा को जब्त करने की कार्रवाई कर ली है। एसडीएम दानापुर के निर्देश पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े : 2 विधानसभा क्षेत्र के EVM डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
रजत कुमार की रिपोर्ट


















