भागलपुर में गली में Blast, खेल रहे 6 बच्चे घायल

पटना: भागलपुर में एक गली में बम धमाका में 6 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया वहीं घटना की सूचना पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। जांच के लिए पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वाड की मदद ले रही है। घटना भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहीगंज पंचायत के खिलाफत नगर मोहल्ला की है।

बताया जा रहा है कि गली में कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका की सूचना पर जब लोग गली में निकले तो देखा सात बच्चे घायल हैं जिन्हे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया। सभी घायल बच्चों का इलाज चल रहा है जिसमें तीन बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

गेंद समझ बम उठा कर पटका था

बताया जा रहा है कि सभी बच्चे गली में खेल रहे थे, तभी बच्चों को कूड़े के पास एक गेंद जैसा कुछ दिखा। फिर मन्ना ने गेंद समझ कर उठाया और जमीन पर पटक दिया। जमीन पर पटकते ही उसमें ब्लास्ट हो गया जिसमें 6 बच्चे घायल हो गए।

सिटी एसपी ने कहा चल रही जांच

मामले की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी के रामदास ने कहा कि घटना में 6 बच्चे घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस पहले की घटनाओं को भी जोड़ कर जांच में जुट गई है। घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम की मदद ली जा रही है। जल्दी ही घटना को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

सात बच्चे घायल

बम धमाका में गली में खेल रहे 6 बच्चे घायल हो गए जिनमें तीन बच्चे की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मोहम्मद इरशाद के पुत्र मन्ना और गोलू के साथ मुहम्मद आरिफ, मुहम्मद शाहीन, मुहम्मद छोटी और समर के रूप में की गई। बता दें कि भागलपुर में ब्लास्ट की यह पहली घटना नहीं है, पहले भी कई जगहों पर ब्लास्ट हो चुका है जिसमें एक दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Amit Shah के बयान पर राजद का पलटवार, कहा…

Blast Blast Blast Blast

Blast

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...