Advertisement
Advertisement

महेंद्रू घाट पर युवक की मिली डेड बॉडी, FSL टीम को दी गई सूचना

पटना : खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पीरबहोर थाना क्षेत्र के महेंद्रूघाट पर एक युवक की डेड बॉडी मिली है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। युवक की पहचान वैशाली के रहने वाले मिथिलेश ठाकुर उर्फ लाला के रूप में हुई है। जो पटना के दलदली इलाके में रेंट पर परिवार के साथ रहता था। पटना में रहकर अंटा घाट पर सब्जी बेचता था। प्रथम दृष्टया पुलिस को हत्या की आशंका है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आपको बता दें कि सब्जी विक्रेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने सब्जी विक्रेता मिथिलेश ठाकुर की हत्या का आरोप लगाया है। महेन्द्रू घाट के पास स्थित पुल के पाया नंबर-20 के पास शव मिला है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एफएसएल टीम को बुलाया जिसने अपने स्तर पर पूरे मामले की छानबीन की है। मिथिलेश ठाकुर मूल रूप से गांधी मैदान थाना क्षेत्र के दलदली का रहने वाला था और अटाघाट पर सब्जी बेचा करता था।

यह भी पढ़े : पटना SSP ने कोतवाली थाना का किया औचक निरीक्षण

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar VB-G RAM G Mission: बिहार के गांवों की बदलेगी तस्वीर!...

Bihar VB-G RAM G Mission, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों के समग्र विकास...

Radha Govind Samvad Launch: मंत्री योगेंद्र महतो ने किया ‘राधा गोविन्द...

Radha Govind Samvad Launch, रामगढ़: झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। राधा गोविन्द शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्था...

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...