Advertisement
Advertisement

नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए IED को नष्ट करने के दौरान हुआ ब्लास्ट, 5 सुरक्षा बल जख्मी

बीजापुर: छत्तीसगढ़ एक नक्सल प्रभावित राज्य है और केंद्र सरकार की मदद से राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने की कवायद में जुटी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एलान किया है कि वे छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त राज्य बना कर रहेंगे। राज्य में नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रही है।

सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं और सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। वे जगह जगह आईईडी प्लांट कर सुरक्षाबलों पर हमला करने की कोशिश करते तो हैं लेकिन सुरक्षाबल उनकी हर मंसूबे पर पानी फेर देती है। एक बार फिर नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आईईडी में नष्ट करने के दौरान विस्फोट हो गया जिसकी वजह से पांच सुरक्षाबल जख्मी हो गए।

आईईडी का पता कर नष्ट कर रहे थे सुरक्षाबल

सभी जख्मी सुरक्षाबलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वे खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला के तारेम थाना क्षेत्र के चिन्नागेलूर सीआरपीएफ कैंप से जवान नक्सलियों के द्वारा प्लांट किया गया आईईडी का पता कर नष्ट करने के लिए निकले थे। अधिकारी के अनुसार जवान तार से जुड़े बम की तलाश कर रहे थे तभी बम में विस्फोट हो गया, जिसमें पांच सुरक्षकर्मी जख्मी हो गए। सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

एसपी के हत्या के आरोपी को सुरक्षाबलों ने दबोचा

वर्ष 2009 में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे की की हत्या के आरोपी नक्सली को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। सुरक्षाबलों को उसकी पिछले 15 वर्षों से तलाश थी। सुरक्षाबलों ने एसपी के हत्या के आरोपी रुपेश नामक नक्सल कमांडर को बस्तर में मार गिराया। नक्सली रुपेश पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था तथा उसकी तलाश सुरक्षाबलों को पिछले 15 वर्षों से थी।

यह भी पढ़ें-   छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने Naxals के मंसूबे पर फेरा पानी, Planted IED किया निष्क्रिय

https://youtube.com/22scope

IED IED IED IED IED

IED

Commercial Advertisment

Bihar VB-G RAM G Mission: बिहार के गांवों की बदलेगी तस्वीर!...

Bihar VB-G RAM G Mission, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों के समग्र विकास...

Radha Govind Samvad Launch: मंत्री योगेंद्र महतो ने किया ‘राधा गोविन्द...

Radha Govind Samvad Launch, रामगढ़: झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। राधा गोविन्द शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्था...

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...