जमशेदपुर : आजादी के 75 में महोत्सव पर झारखंड में पहली बार रेलवे द्वारा अनोखा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. ऑल इंडिया रेलवे एसी कोच एसोसिएशन जमशेदपुर ब्लड बैंक और प्रतीक संघर्ष वेलफेयर संस्था ने इस कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जहां ट्रेन के डिब्बे में रक्त दाताओं ने रक्तदान किया.
ऑल इंडिया रेलवे एसी कोच एसोसिएशन के इस पांचवें रक्तदान शिविर को अनोखा और अलग बनाने के लिए रेलवे कर्मचारियों के साथ ब्लड बैंक और प्रतीक संघर्ष वेलफेयर ने अनोखी जगह तैयार की. जहां ट्रेन के सफर जैसा महसूस करते हुए रक्त दाताओं ने रक्तदान किया.
प्रतीक संघर्ष वेलफेयर के निदेशक अर्जित सरकार ने बताया ऐसे रक्तदान शिविर के लिए दो हजार अट्ठारह से तैयारी चल रही थी. इस रक्तदान शिविर को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है विपरीत परिस्थितियों में अगर कभी घटना या दुर्घटना होती है, तो किस तरह से ट्रेन के डिब्बों को शिविर के रूप में कन्वर्ट कर रक्त दाताओं से रक्त लेकर दुर्घटना में शिकार हुए मरीजों को सहायता पहुंचाई जा सके.
उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए एसी के तीन डिब्बों का इस्तेमाल किया गया. पहले डब्बे में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया और अन्य दो डिब्बों में रक्तदान करने के बाद उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया.
रिपोर्ट : लाला ज़बीन

















